23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग के तिरगा में विकास की नई सुबह: 24 लाख के दो भवनों का विधायक ने किया भूमिपूजन

शेयर करें

OM Darpan

Aug 01, 2025 09:11 am 485 views
दुर्ग के तिरगा में विकास की नई सुबह: 24 लाख के दो भवनों का विधायक ने किया भूमिपूजन
  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तिरगा में विकास की नई लहर दौड़ पड़ी है। क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने यहां 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो महत्वपूर्ण भवनों का भूमिपूजन कर आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया, साथ ही गांव के चहुंमुखी विकास का वादा दोहराया।  

24 लाख के दो अहम भवन

नवीन विकास कार्यों के तहत, तिरगा में एक नवीन आंगनबाड़ी भवन और एक सांस्कृतिक भवन का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक भवन की अनुमानित लागत 12 लाख रुपये है, जिससे कुल 24 लाख रुपये के विकास कार्य होंगे। विधायक ललित चंद्राकर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमिपूजन कर इन कार्यों की शुरुआत की। ये भवन गांव के बच्चों के बेहतर भविष्य और ग्रामीणों के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम के साथ ही, विद्यालय परिसर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। विधायक चंद्राकर ने स्वयं पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। यह पहल ग्रामीणों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने और हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विकास में पैसे की कमी नहीं होगी: विधायक ललित चंद्राकर

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि तिरगा गांव के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने माननीय विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सरकार लोगों के जीवन में खुशियां लाने का काम कर रही है। उनका उद्देश्य अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाना और लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राथमिकता के आधार पर गांव के सभी निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किए जाएंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, जनपद सदस्य दामिनी साहू, सरपंच धसिया राम, मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, महामंत्री डीलेश साहू 'गब्बर' सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों की शुरुआत पर खुशी व्यक्त की और विधायक के प्रयासों की सराहना की।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023152808882

विज्ञापन

Advertisement