तेज रफ्तार का कहर: बेकाबू कार रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी, 5 घायल
OM Darpan
Feb 03, 2025 08:29 am
434 views
03 Feb 2025
रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक सीजी 04 एनएन 2339 में सवार पांच लोग अंबिकापुर से रायपुर जा रहे थे। जैसे ही कार अलकापुरी के पास पहुंची, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार के कारण कार सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़कर खाई में गिर गई।घायलों को अस्पताल किया गया रेफर
हादसे में घायल जेरोम टोप्पो, राहुल टोप्पो, अमन तिर्की, एलिजाबेथ और एक अन्य महिला को उदयपुर पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी घायल मऊगंज थाना, रायपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।स्थानीय पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या फिर वाहन में किसी तकनीकी खराबी के कारण।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
