24 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

शेयर करें

OM Darpan

Feb 24, 2025 09:19 am 524 views
सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

सुकमा (कौशल संदुजा)।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना चिंतागुफा अंतर्गत नवीन कैम्प मेट्टागुड़ा क्षेत्र के कैमेट्टा पहाड़ी जंगल में छुपाए गए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्रियों को बरामद किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 203 कोबरा वाहिनी, 131 वाहिनी सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी गश्त व सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम मेट्टागुड़ा के जंगल स्थित कैमेट्टा पहाड़ी में बड़ी-बड़ी चट्टानों के बीच अज्ञात नक्सलियों द्वारा छुपाई गई विस्फोटक सामग्री और हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। अभियान के दौरान सभी जवान सुरक्षित रहे और सफलता पूर्वक अपने कैम्प वापस लौटे।

बरामद सामग्रियों की सूची:

  1. हथियार: देशी राइफल (02), देशी राइफल बैरल (01)
  2. विस्फोटक: तरल विस्फोटक यौगिक (60 लीटर), विस्फोटक पाउडर (500 ग्राम), गन पाउडर (500 ग्राम), आईईडी सिरिंज तंत्र (01), बीजीएल हेड (14), बीजीएल प्रभाव (27)
  3. तकनीकी उपकरण: दूरबीन (01), मोटोरोला रेडियो सेट (01), इलेक्ट्रॉनिक मल्टीमीटर (01), पावर बैंक (01), मोबाइल चार्जर (01), सोल्डरिंग इन्वर्टर (01)
  4. अन्य: बैटरी क्लिप (02), स्टील पाइप (02), ड्रोन (टूटी हुई अवस्था में) (01), पीएलजीए वर्दी पतलून (01), नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री।

नक्सल उन्मूलन अभियान में लगातार सफलता

जिले में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह बरामदगी नक्सलियों की कमजोर होती स्थिति को दर्शाती है। सुकमा पुलिस और अन्य सुरक्षाबल नक्सल उन्मूलन की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित हो सके।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261024120033116

विज्ञापन

Advertisement