22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नक्सलियों के भारी हथियार और विस्फोटक सामाग्री का जखीरा सुरक्षा बलों ने जब्बागट्टा जंगल से किया बरामद

शेयर करें

OM Darpan

Mar 07, 2025 09:09 am 488 views
नक्सलियों के भारी हथियार और विस्फोटक सामाग्री का जखीरा सुरक्षा बलों ने जब्बागट्टा जंगल से किया बरामद

सुकमा (कौशल संदुजा)।

नवीन कैम्प रायगुडेम से जब्बागट्टा जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा की गई गश्त के दौरान नक्सलियों द्वारा छुपाए गए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली सामान बरामद किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

यह अभियान 05 मार्च 2025 को जिला सुकमा के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत चलाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस बल और 223 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु जब्बागट्टा जंगल क्षेत्र में रवाना हुई।

अभियान के दौरान, सुरक्षा बलों ने जब्बागट्टा के जंगल क्षेत्र में लगभग सुबह 09:00 बजे भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा छुपाए गए हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों का जखीरा बरामद किया। इन सामग्रियों में 03 देशी भरमार बंदूकें, 06 लोहे के स्पाइक, 02 टिफिन बम (1.5 किलोग्राम क्षमता), 20 किलोग्राम यूरिया विस्फोटक, 15 मीटर बिजली का तार, 05 सोलर बैटरियां, 01 मच्छरदानी, 20 सामान्य बैटरी, 02 क्लेमोर माइन पाइप (3 फीट लंबा), नक्सल साहित्य, 01 प्लास्टिक ड्रम और दवाएं शामिल हैं।

इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों के जवान पूरी तरह सुरक्षित हैं। सभी जवान अभियान के बाद सुरक्षित कैम्प लौट आए हैं।

बरामद सामग्रियों का विवरण:

  1. 03 देशी भरमार बंदूक
  2. 06 लोहे के स्पाइक
  3. 02 टिफिन बम (1.5 किलोग्राम क्षमता)
  4. 20 किलोग्राम यूरिया विस्फोटक
  5. 15 मीटर बिजली का तार
  6. 05 सोलर बैटरियां
  7. 01 मच्छरदानी
  8. 20 सामान्य बैटरी
  9. 02 क्लेमोर माइन पाइप (3 फीट लंबा)
  10. नक्सल साहित्य
  11. 01 प्लास्टिक ड्रम
  12. दवाएं
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022222626616

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 17