22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जैजैपुर में SP अंकिता शर्मा की कड़ी कार्रवाई, टीआई जितेन्द्र कोशले और चौकी प्रभारी कमल मैरिशा लाईन अटैच

शेयर करें

OM Darpan

Nov 14, 2024 08:26 am 253 views
जैजैपुर में SP अंकिता शर्मा की कड़ी कार्रवाई, टीआई जितेन्द्र कोशले और चौकी प्रभारी कमल मैरिशा लाईन अटैच
[smartslider3 slider=6]
सक्ती। जैजैपुर क्षेत्र में पैसे के लेन-देन और संदेहास्पद आचरण के मामले में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सख्त कदम उठाते हुए जैजैपुर टीआई जितेन्द्र कोशले और फगुरम चौकी प्रभारी कमल मैरिशा को लाईन अटैच कर दिया है। इस मामले में जितेन्द्र कोशले के साथ टीआई राजेश पटेल के खिलाफ भी प्राथमिक जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में लड़ाई-झगड़े के मामले में संलिप्त आरक्षक संजीव राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं, कांस्टेबल सहदेव यादव और प्रमोद सोनंत को भी लाईन अटैच किया गया है। इस कदम के साथ SP अंकिता शर्मा ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या संदिग्ध आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच के दौरान सभी को लाईन अटैच कर, मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023005646345

विज्ञापन

Advertisement