कबीर नगर में धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
OM Darpan
Aug 07, 2024 01:08 am
298 views
07 Aug 2024
[smartslider3 slider=6]
रायपुर। कबीर नगर इलाके में पुलिस ने एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कबीर नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर स्थित शीतला मंदिर रोड के पास पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। जब पुलिस ने आरोपी से नाम-पता पूछा, तो उसने अपना नाम करण ठाकुर (24 वर्ष), पिता स्व. महेश ठाकुर, निवासी सुलभ शमशान घाट के पास, बाल्मीकि नगर, कबीर नगर, रायपुर बताया।कबीर नगर पुलिस ने वाल्मीकि नगर में की घेराबंदी, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
[smartslider3 slider=2]
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ कबीर नगर थाना में अपराध क्रमांक 170/2024 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
