गुढियारी में चाकू के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
OM Darpan
Jul 31, 2024 01:23 am
300 views
31 Jul 2024
- पुलिस ने विकास नगर और शमशान घाट के पास से किए गिरफ्तार
- आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया मामला
गुढियारी में चाकू के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
रायपुर। गुढियारी पुलिस ने बुधवार को दो बदमाशों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि राजदीप स्कूल के पास विकास नगर और शमशान घाट के पास भारत माता चौक जाने वाली रोड पर दो व्यक्ति लोहे के धारदार चाकू लहरा रहे थे और स्थानीय लोगों को धमका रहे थे। गौरतलब है कि पुलिस ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों, सेवक उर्फ सोनू पोर्ते और प्रीतम ढीढी उर्फ सागर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक-एक धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 507/2024 और 508/2024 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के विवरण:- सेवक उर्फ सोनू पोर्ते, पिता छन्नू पोर्ते, उम्र 28 वर्ष, निवासी राधाकृष्ण स्कूल के पास, विकास नगर, थाना गुढियारी, रायपुर
- प्रीतम ढीढी उर्फ सागर, पिता अश्वनी ढीढी, उम्र 24 वर्ष, निवासी गुप्ता फैंसी दुकान के पास, छोटा अशोक नगर, थाना गुढियारी, रायपुर
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन