खाद्य मंत्री बघेल के नेतृत्व में सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
OM Darpan
Nov 28, 2024 12:53 am
457 views
28 Nov 2024
- नवागढ़ में 19 से 21 दिसंबर तक होगी भव्य पंथी नृत्य प्रतियोगिता
- देश के विभिन्न राज्यों के नर्तक दल लेंगे हिस्सा
देश-विदेश में मशहूर है छत्तीसगढ़ का पंथी नृत्य छत्तीसगढ़ का पंथी नृत्य देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यह सतनामी समुदाय का पारंपरिक नृत्य है, जिसमें बाबा गुरूघासीदास जी के संदेशों को गीत और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। पंथी नृत्य वस्तुतः एक धार्मिक और आध्यात्मिक नृत्य है, जिसे सामूहिक अराधना के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। इस नृत्य की विशेषता मांदर की थाप और मंजीरे की झांझ में तेज गति से नर्तकों का प्रदर्शन है, जो दर्शकों को रोमांचित कर देता है। पंथी नृत्य में मांदर, झांझ, झुमका, मंजीरे, चिकारा, हारमोनियम और बेन्जो जैसे वाद्ययंत्रों का प्रयोग होता है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
