छत्तीसगढ़ में गौ अनुदान में वृद्धि, गौ सेवा आयोग के नए अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण
OM Darpan
Dec 03, 2024 08:03 am
466 views
03 Dec 2024
उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा, "गौ-माता हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए आवश्यक है कि हम गौ-पालन को अपनाएं।" उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश में सुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाने की बात कही। उन्होंने पशुपालन को आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण साधन बताया।विशेषर सिंह पटेल ने आयोग के कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर, संत राम बालक दास, संत राजीव लोचन जी महाराज, आचार्य राकेश, दीदी प्रज्ञा भारती, साध्वी गिरिजेश नंदिनी, पवन साय, रामप्रताप सिंह, नेहरू निषाद, सलीम राज और डॉ समीर शर्मा भी उपस्थित थे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
