22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: दो मासूमों समेत पांच की मौत

शेयर करें

OM Darpan

Jul 01, 2026 09:56 pm 719 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: दो मासूमों समेत पांच की मौत
 

  • हरियाणा से बिहार की ओर जा रही थी तेज रफ्तार बस

  • बस चालक को झपकी आने के कारण हुआ बड़ा हादसा

  • कार सवार 9 लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत, तीन गंभीर घायल

  • बस पलटने से 17 से अधिक यात्री चोटिल, स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी।

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए सहायता के दिए निर्देश

   

उन्नाव ।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक हृदय विदारक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भीषण दुर्घटना बांगरमऊ थाना क्षेत्रांतर्गत हुई जब हरियाणा से बिहार जा रही एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस भी कुछ मीटर दूर जाकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार नौ लोगों में से पांच की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में जान गंवाने वालों में 60 वर्षीय धुनमुन, 45 वर्षीय चालक विनोद, 40 वर्षीय अंजू, 13 वर्षीय अमृता और 6 वर्षीय दिव्या शामिल हैं। बस पलटने से उसमें सवार 17 से अधिक यात्री भी घायल हुए, हालांकि उनमें से अधिकांश को मामूली चोटें आईं। पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि यह हादसा बस चालक को झपकी आने के कारण हुआ प्रतीत होता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

प्रशासनिक कार्रवाई और संवेदना

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार सुनिश्चित कराया जाए और जिला प्रशासन मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: पालघर में भीषण हादसा, 13 बारातियों की मौत
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022212619478

विज्ञापन

Advertisement