अमित शाह ने पुदुचेरी पुलिस को प्रदान किया राष्ट्रपति कलर्स सम्मान
OM Darpan
Aug 10, 2026 02:33 am
766 views
10 Aug 2026
-
गृह मंत्री ने कहा, नई न्याय संहिताएं तकनीक और समयबद्धता पर आधारित, पुदुचेरी के विकास को मिले 13762 करोड़
▬ विकास के लिए 13762 करोड़ ▬
पिछले 12 वर्षों में केंद्र शासित प्रदेशों को मजबूत करने की दिशा में कई प्रयास हुए हैं। शाह ने बताया कि 1950 से 2014 तक पुदुचेरी को विकास के लिए केवल 3500 करोड़ रुपए दिए गए थे। वहीं मोदी सरकार ने 2014 से 2026 तक विकास के लिए 13,762 करोड़ रुपए दिए हैं, जो लगभग 4 गुना अधिक है। भारत सरकार ने पिछले 9 वर्षों में पुदुचेरी में 39,000 करोड़ रुपए का औद्योगिक निवेश भी कराया है।▬ बुनियादी ढांचे का विस्तार ▬
पुदुचेरी में 2200 करोड़ रुपए की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग 332-ए को चार लेन बनाने का काम किया गया है। इसके अलावा 3400 मीटर लंबे और 45 मीटर चौड़े विस्तारित रन-वे का भी निर्माण हुआ है। पुदुचेरी के नागरिक लखपति दीदी, जलजीवन मिशन, आयुष्मान भारत योजना, शौचालय निर्माण, मुफ्त अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और डीबीटी से लाभान्वित हुए हैं। भारत सरकार पुदुचेरी के विकास के लिए 24 घंटे तत्पर है।जरूरी खबरें
विज्ञापन