23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर तुषार साहू ने किया नमन

शेयर करें

OM Darpan

Dec 18, 2024 06:55 am 594 views
बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर तुषार साहू ने किया नमन
महासमुंद। भाजपा के सक्रिय सदस्य व किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। तुषार साहू ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में सतनाम पंथ का प्रचार किया। छत्तीसगढ़ में सतनाम पंथ के अनुयायी गुरु घासीदास के संदेशों और उनकी जीवनी का प्रसार पंथी गीत व नृत्यों के जरिए भी व्यापक रूप से हुआ। यह छत्तीसगढ़ की प्रख्यात लोक विधा भी मानी जाती है। तुषार साहू ने कहा कि गुरु घासीदास जी ने समाज के लोगों को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने न सिर्फ सत्य की आराधना की बल्कि समाज में नई जागृति पैदा की और अपनी तपस्या से प्राप्त ज्ञान और शक्ति का उपयोग मानवता की सेवा के कार्य में किया। इसी प्रभाव के चलते लाखों लोग संत गुरु घासीदास बाबा के अनुयायी हो गए। फिर इसी तरह छत्तीसगढ़ में सतनाम धर्म की स्थापना हुई। तुषार साहू ने पुनः बाबा गुरु घासीदास जी को नमन किया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023182820739

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 18