23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

म्युज़िक वीडियो "मेहरबानी" में शाहिद माल्या की भावपूर्ण आवाज़ और अभिनय का जलवा

शेयर करें

OM Darpan

Nov 26, 2024 10:01 pm 576 views
म्युज़िक वीडियो "मेहरबानी" में शाहिद माल्या की भावपूर्ण आवाज़ और अभिनय का जलवा
मुंबई।
 
बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर गायक शाहिद माल्या की भावपूर्ण आवाज़ वाला म्युज़िक वीडियो "मेहरबानी" रिलीज़ हो गया है। उन्होंने न केवल इस गीत को गाया है बल्कि उन्होंने इसमें अभिनय भी किया है। मुम्बई में इस सॉन्ग रिलीज़ के भव्य कार्यक्रम में खुद शाहिद माल्या, ऎक्ट्रेस ऋषिता मित्रा और वीडियो निर्देशक निखिल अखरिया उपस्थित रहे। साथ ही शाहिद माल्या के बेहतरीन दोस्त बॉलीवुड सिंगर देव नेगी और मशहूर ऎक्टर अभिषेक खन्ना भी अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस सॉन्ग का संगीत अरिजीत श्रीवास्तव ने दिया है जबकि गीतकार हैं हसनैन ज़फर।
प्रोग्राम की एंकरिंग सना माल्या ने बखूबी की जबकि इस फंक्शन में शाहिद माल्या का पूरा परिवार शामिल हुआ जिनमें उनकी मम्मी, उनकी पत्नी व उनके बच्चे शामिल थे।
पंजाबी फ्लेवर लिया हुआ यह गीत मेहरबानी बिग स्क्रीन पर दिखाया गया तो सभी ने पसंद किया और इसे दोबारा देखने की फरमाइश की। यह गीत बी टूगेदर म्युज़िक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।
शाहिद माल्या इस सॉन्ग को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इसका वीडियो बेहतरीन लोकेशन पर फिल्माया गया है। ऋषिता मित्रा के साथ शूटिंग का अनुभव यादगार रहा। उम्मीद है कि दर्शकों को यह वीडियो भी पसन्द आएगा।
उत्तराखंड की रहने वाली अभिनेत्री ऋषिता मित्रा भी शाहिद माल्या के साथ इतने भव्य म्युज़िक वीडियो का हिस्सा बनकर बहुत खुश और एक्साइटेड हैं। म्युज़िक वीडियो के डायरेक्टर निखिल अखरिया ने कहा कि शाहिद माल्या की आवाज़ जादुई है। उन्होंने इस गीत मेहरबानी को इतनी शिद्दत से गाया है कि गाना सीधे श्रोताओं व दर्शकों के दिलों को छूता है। स्क्रीन पर भी वह बहुत प्रभावी नज़र आते हैं। बी टूगेदर म्युज़िक के अंतर्गत हम आगे और भी प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023065723582

विज्ञापन

Advertisement