23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह में की भागीदारी

शेयर करें

OM Darpan

Nov 06, 2024 05:28 am 330 views
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह में की भागीदारी
[smartslider3 slider=6]

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 2024 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 का आयोजन इस वर्ष धूमधाम से किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलों में भी जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मोहला में दशहरा मैदान पर आयोजित मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ी राज्योत्सव समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित करने के साथ किया गया। जिलाधीश तूलिका प्रजापति ने स्वागत भाषण दिया और जिले में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद ललित चंद्राकर ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को रोजगार मूलक सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और रंगारंग छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। ललित चंद्राकर ने कहा, "यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।" ललित चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि यह तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों के लिए जश्न मनाने का अवसर है। उन्होंने भूतपूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। चंद्राकर ने कहा कि 2003 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और 15 वर्षों के शासनकाल में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, और रेल मार्ग जैसी बुनियादी अधोसंरचना का निर्माण हुआ। इसी दौर में आईआईटी, आईआईएम, एम्स, ट्रिपल आईटी, और हिदायतुल्लाह विश्वविद्यालय जैसे शीर्ष संस्थानों की स्थापना भी की गई। राज्य में धान खरीदी की मजबूत व्यवस्था भी इसी दौरान बनाई गई। चंद्राकर ने कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए छत्तीसगढ़ का विकास किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य माननीय विष्णु देव सायं के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिख रहा है। उनकी सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है, लेकिन प्राथमिकता उन लोगों को दी जा रही है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। चंद्राकर ने कहा, "हमारी सरकार प्रदेश के किसानों, आदिवासियों, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, मजदूरों, महिलाओं, और युवाओं के कल्याण के लिए काम कर रही है।" इस अवसर पर जिलाधीश तूलिका प्रजापति, जिला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह, पूर्व संसदीय सचिव संजीव साह, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, जिला पंचायत सदस्य राधिका अंघारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष लगनू राम चंद्रवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष दिनेश शाह मांडवी, भाजपा जिला अध्यक्ष मदन साहू, जिला महामंत्री भाजपा नम्रता सिंह, खोरबहरा यादव, दिलीप वर्मा, रतन तारम, गुलाब गोस्वामी, राजेश सिंगी, संदीप श्रीवास्तव, विनय जैन, दुर्ग जिला भाजपा कार्यकर्ता मंत्री मनोज सोनी, और दुर्ग अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, और जिलावासी उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023235916663

विज्ञापन

Advertisement