विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्गवासियों को मिली सौगात - 5 स्थानों पर डोमशेड निर्माण की स्वीकृति
OM Darpan
Dec 12, 2024 12:54 am
312 views
12 Dec 2024
- वार्ड 59, साकेत कॉलोनी: 10 लाख रुपये से डोमशेड निर्माण
- वार्ड आदित्य नगर: 10 लाख रुपये से डोमशेड निर्माण
- वार्ड 57, रामनगर बघेरा: 10 लाख रुपये से टिन शेड निर्माण
- वार्ड 18, मानस वाटिका के पास: 10 लाख रुपये से डोमशेड निर्माण
- नाना-नानी पार्क: 10 लाख रुपये से योगाभ्यास के लिए मैट का निर्माण
- पेयजल आपूर्ति हेतु फिल्टर प्लांट में इनर पैनल व सिविल कार्य: 70 लाख रुपये
- पटेल चौक में ट्रैफिक सुधार हेतु उपकरणों की स्थापना: 98 लाख रुपये
- वार्ड 35, शिवपारा बजरंग नगर में मंच निर्माण: 9 लाख रुपये
जनसंपर्क के दौरान शहरवासियों ने विधायक गजेन्द्र यादव से अपनी मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की थी। इनमें प्रमुख रूप से डोमशेड का निर्माण, योगाभ्यास के लिए मैट, ट्रैफिक नियंत्रण के लिए उपकरण, और जलापूर्ति को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कार्य शामिल थे। इन सभी मांगों को जिला खनिज न्यास मद से मंजूरी मिल गई है।विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा, "डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनता कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रही है।"
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
