विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्गवासियों को मिली करोड़ों की सौगात
OM Darpan
Dec 03, 2024 06:53 am
416 views
03 Dec 2024
- दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओ के विस्तार के लिए नगरीय प्रशासन विभाग से 6 करोड़ 88 लाख की स्वीकृति मिली
- विष्णुदेव सरकार के सफलतम एक वर्ष होने पर विधायक गजेन्द्र ने मुख्यमंत्री एवं सभी केबिनेट मंत्री का दुर्ग की जनता की ओर आभार जताये
विकास कार्य के लिए मिले स्वीकृति से वार्ड 19 दुर्गा मंच एवं वार्ड 21 भगत सिंह स्कूल के पास सामाजिक धार्मिक आयोजन के लिए 2 स्थान पर डोमशेड बनाने 30 लाख ₹, वार्ड 21 बुधवारी बाजार में पेवरब्लॉक लगाने 19.74 लाख ₹, वार्ड 22 में सामुदायिक भवन बनाने 20 लाख ₹ तथा शेष राशि से निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 47 स्थानों सीमेंटिकरण सड़क एवं निस्तारी के लिए नाली- पुलिया निर्माण किया जायेगा। आज 3 दिसंबर को प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार को सफलतम एक वर्ष पूरे हो गए है।विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ संवर रहा है। सिर्फ एक वर्ष में ही मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन में जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रहे है। दुर्गवासियों की हर मांग को प्रदेश सरकार पूरी कर रही है।
ट्रैफिक से निजात दिलाने सड़क चौड़ीकरण, बड़े सामुदायिक भवन, बैडमिंटन कोर्ट, स्विमिंग पुल, स्टेडियम, आवागमन को बेहतर बनाने 110 स्थान पर सीसी रोड, स्कूलों का संधारण, विधायक निधि मद से सामुदायिक भवन / डोमशेड हेतु 2 करोड़ 34 लाख, प्रभारी मंत्री मद से सामुदायिक भवन / डोमशेड हेतु 80 लाख, साइंस कॉलेज के अधूरे ऑडिटोरियम को पूरा करने पुनरीक्षित बजट की स्वीकृति 8 करोड़, एक वर्ष में कई बड़े विकास कार्य की सौगात मिल चुकी है। रात्रि में शहर की सड़कों पर्याप्त रौशनी के लिए विधायक गजेन्द्र यादव ने अपनी निधि 40 लाख स्वीकृत कराये है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन