23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्व. श्री मोहन लाल कुंभकार को दी श्रद्धांजलि

शेयर करें

OM Darpan

May 08, 2025 01:09 am 573 views
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्व. श्री मोहन लाल कुंभकार को दी श्रद्धांजलि
 
  • - मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

 दुर्ग (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पाटन (दुर्ग) स्थित ग्राम सोनपुर में आयोजित स्व. श्री मोहन लाल कुंभकार की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. श्री मोहन लाल कुंभकार के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. मोहन लाल कुंभकार ने सामाजिक जीवन में सराहनीय कार्य किए। उनका जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव, कमिश्नर श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व विभिन्न आयोग के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023155809231

विज्ञापन

Advertisement