23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारती विश्वविद्यालय द्वारा ओटेबंद में सामुदायिक शिविर का आयोजन: सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता की पहल"

शेयर करें

OM Darpan

Feb 05, 2025 06:23 am 241 views
भारती विश्वविद्यालय द्वारा ओटेबंद में सामुदायिक शिविर का आयोजन: सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता की पहल"
  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।  भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के शिक्षा विभाग द्वारा ओटेबंद गांव में एक दिवसीय सामुदायिक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामवासियों को समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के बारे में जागरूक करना था। शिविर में विद्यार्थियों ने रैली निकालकर समाज में फैली कुरीतियों जैसे अंधविश्वास, जातिगत भेदभाव, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, लैंगिक असमानता, कर्मकाण्डवाद आदि के दुष्परिणामों के बारे में ग्रामीणों को बताया। शिविर के दौरान ग्रामीण सर्वेक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए। यह कार्यक्रम ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरित करने का एक प्रयास था। इस आयोजन में प्राध्यापकगण हेमलता चंद्राकर, अखिलेश सेन, डॉ. मंजू साहू, नीलम त्रेहान, दुर्गा श्रीवास्तव, प्रभा गिरी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। शिविर का आयोजन शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता डॉ. मनोज कुमार मौर्य द्वारा किया गया। इस आयोजन ने ग्रामीणों को एक नए दृष्टिकोण से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा दी।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261024035932529

विज्ञापन

Advertisement