22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दंतेवाड़ा में हुए टेबल टेनिस टूर्नामेंट से अधिकारियों के बीच बढ़ी मित्रता

शेयर करें

OM Darpan

Sep 23, 2024 08:34 am 372 views
दंतेवाड़ा में हुए टेबल टेनिस टूर्नामेंट से अधिकारियों के बीच बढ़ी मित्रता
  • अधिकारी बने खिलाड़ियों के समूह, अंतर्विभागीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता को मिली बड़ी सफलता

दंतेवाड़ा टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2024

 

दंतेवाड़ा (कौशल संदुजा)।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

21 सितंबर 2024 को दंतेवाड़ा के ऑफिसर्स क्लब में आयोजित मैत्री टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन और धाम प्रबंधन समिति के सहयोग से किया गया। इस एक दिवसीय अंतर्विभागीय प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और सहयोग को मज़बूत करना था।

प्रतियोगिता में कुल 14 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, और मैच के दौरान कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस आयोजन में पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, एसडीएम जयंत नहाटा, जिला शिक्षा अधिकारी एस के अंबस्ता, और गौरव राय की पत्नी ज्योति राय सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

प्रतियोगिता के कुल 8 मैचों में, फाइनल मुकाबला जयंत नहाटा और स्मृतिक राजनाला के बीच खेला गया, जिसमें जयंत नहाटा ने अपनी उत्कृष्ट खेल शैली के साथ 21-18 और 21-15 के सेट में जीत हासिल की।

तीसरे स्थान के मुकाबले में, एस के अंबस्ता ने ज्योति राय को 21-14 और 21-15 के स्कोर से हराया। निर्णायक मंडल में सुरेन्द्र राठौर, लक्ष्मी कुंजाम, राजकिशोर राठौर, और हरेंद्र ठाकुर ने अपनी जिम्मेदारी का सफलता पूर्वक निर्वहन किया।

सहायक खेल अधिकारी प्रदीप सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया और भविष्य में और अधिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने की योजना की घोषणा की।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022222626616

विज्ञापन

Advertisement