एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने वाली संजू देवी को अरुण साव ने दी बधाई
OM Darpan
Sep 28, 2026 03:43 am
865 views
28 Sep 2026
रायपुर। उप मुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य संजू देवी से वीडियो कॉल पर बात की और उन्हें बधाई दी।
साव ने कहा कि संजू देवी की उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। उन्होंने संजू देवी को आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान संजू देवी ने राज्य शासन और खेल विभाग से मिले सहयोग के लिए आभार जताया।
कोरबा की संजू देवी बिलासपुर की बहतराई खेल अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में भी भारत की जीत में योगदान दिया था।
जरूरी खबरें
विज्ञापन