22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर आवास पर अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत के साथ सुना पीएम मोदी का संबोधन

शेयर करें

OM Darpan

Aug 31, 2026 02:53 am 890 views
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर आवास पर अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत के साथ सुना पीएम मोदी का संबोधन
  ✍️ विशेष संवाददाता रायपुर | छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। इस विशेष अवसर पर अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश की विविध उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया।

डिजिटल माध्यमों से विरासत का संरक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में इतिहास और समृद्ध विरासत को आधुनिक डिजिटल माध्यमों के जरिए सहेजने की आवश्यकता पर बल दिया। राजेश अग्रवाल ने इस पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने लोक परंपराओं, कला और धरोहरों को आधुनिक तकनीक से संरक्षित करने को समय की मांग बताया ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने गौरवशाली अतीत से जुड़ सकें।

नशामुक्त युवा और विकसित भारत का संकल्प

कार्यक्रम में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के तहत ड्रग फ्री इंडिया के संकल्प को दोहराया गया। राजेश अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति ही देश के भविष्य की नींव है और एक नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सकता है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से युवाओं के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार करने की अपील की।

पीएम स्वनिधि और स्थानीय अर्थव्यवस्था

प्रधानमंत्री ने छोटे रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली पीएम स्वनिधि योजना का भी उल्लेख किया। राजेश अग्रवाल ने इसे स्थानीय अर्थतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि जब छोटे दुकानदार आत्मनिर्भर होते हैं, तो इसका सीधा सकारात्मक प्रभाव स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।

स्वच्छता और आध्यात्मिक पर्यटन

संबोधन में स्वच्छता को एक निरंतर जनआंदोलन बनाने और श्री अमरनाथ जी की पावन यात्रा के माध्यम से आध्यात्मिक पर्यटन की परंपरा पर चर्चा की गई। मंत्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के राम वन गमन पथ और माता कौशल्या की नगरी का उदाहरण देते हुए कहा कि स्वच्छता और पर्यटन का गहरा नाता है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं।

खेती में नवाचार और वोकल फॉर लोकल

प्रधानमंत्री ने कृषि में आधुनिक विज्ञान के उपयोग और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘Vocal for Local’ का मंत्र साझा किया। राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय शिल्प और पारंपरिक उत्पाद हमारी पहचान हैं। प्रधानमंत्री का यह संवाद समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने और नागरिकों को राष्ट्रहित में योगदान के लिए प्रेरित करने वाला है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023005646345

विज्ञापन

Advertisement