24 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना: 18 लाख आवास पर भाजपा का यू-टर्न पर राकेश ठाकुर ने बोला हमला

शेयर करें

OM Darpan

Sep 16, 2026 01:53 am 596 views
प्रधानमंत्री आवास योजना: 18 लाख आवास पर भाजपा का यू-टर्न पर राकेश ठाकुर ने बोला हमला

दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ने 18 लाख आवासों के आंकड़ों पर सरकार को घेरा, लगाया विश्वासघात का आरोप

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने रायपुर प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच हुई बहस का हवाला देते हुए सरकार पर गरीबों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राकेश ठाकुर ने कहा कि जो भाजपा सरकार कल तक 18 लाख आवास स्वीकृत करने का दावा कर रही थी, वह अब बहस में घिरने के बाद इसे केवल अपना 'संकल्प' बता रही है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास का सबसे बड़ा मनगढ़ंत झूठ करार दिया है।

आंकड़ों पर तीखी बहस

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अनुसार, 14 दिसंबर 2023 को हुई पहली कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने 18 लाख आवास स्वीकृत करने का ढिंढोरा पीटा था। इसके लिए पूरे प्रदेश में करोड़ों रुपये के विज्ञापन और होर्डिंग्स लगाए गए थे, जिनमें '18 लाख आवास स्वीकृत' होने का दावा किया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब भूपेश बघेल ने सरकारी दस्तावेज और कैबिनेट प्रस्ताव सामने रखे, तो डिप्टी सीएम विजय शर्मा अपने बयानों से पलट गए। ठाकुर ने सवाल किया कि अगर यह केवल एक संकल्प था, तो जनता के पैसे से झूठे विज्ञापन क्यों जारी किए गए।

गायब आवासों का हिसाब

राकेश ठाकुर ने बहस के तकनीकी पहलुओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के आंकड़ों में भारी विसंगति है। कैबिनेट के भीतर और बाहर कभी 11 लाख तो कभी 3 लाख आवासों की बात कही जा रही है। उन्होंने पूछा कि बाकी के 4 लाख आवास कहां गायब हो गए हैं।

जनता से माफी की मांग

दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष ने साय सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता अब इस 'यू-टर्न' वाली सरकार की हकीकत समझ चुकी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह इस झूठ के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और स्पष्ट करे कि गरीबों को उनके पक्के मकान कब तक मिलेंगे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261024113022711

विज्ञापन

Advertisement