प्रेमी ने महिला शिक्षिका की हत्या कर शव घाटी में फेंका, हत्या के बाद कर लिया आत्महत्या
OM Darpan
Aug 14, 2024 09:58 am
268 views
14 Aug 2024
[smartslider3 slider=2]
कबीरधाम: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक भयावह घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि एक 38 वर्षीय महिला स्कूल शिक्षिका की हत्या कर उसके शव को उसके प्रेमी ने घाटी में फेंक दिया। हत्या के बाद प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने हत्या के आरोपी के मकान मालिक को भी महिला के शव को छिपाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के अनुसार, हत्या 2 अगस्त को बेमेतरा जिले के लोलेसरा गांव में हुई थी। मामला तब प्रकाश में आया जब मृतक महिला की मां ने 8 अगस्त को कबीरधाम जिले में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
महिला की मां सावित्री विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी सपना विश्वकर्मा 27 जुलाई को लापता हो गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान पता लगाया कि सपना 1 अगस्त तक लोलेसरा में थी। पूछताछ के बाद, पुलिस ने पाया कि आरोपी उपाध्याय और सपना के बीच अक्सर झगड़े होते थे।
2 अगस्त को उपाध्याय ने अपने मकान मालिक रघुनाथ साहू से मदद मांगी और सपना की हत्या कर शव को छिपाया। शव को चादर में लपेटकर रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर केशकाल घाटी में फेंक दिया गया। रविवार को शिवनाथ नदी में उपाध्याय का शव मिला, जिसे आत्महत्या का मामला माना गया। महिला का शव सोमवार को केशकाल घाटी से बरामद किया गया और अपराध में प्रयुक्त एसयूवी भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन