मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एचडीएफसी बैंक के 25 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई
OM Darpan
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में एचडीएफसी बैंक के 25 वर्ष पूरे होने पर बैंक प्रबंधन और कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बैंक के एक विशेष लोगो का भी विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में बैंकिंग क्षेत्र की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बैंक के अब तक के सफर की सराहना करते हुए भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने एचडीएफसी बैंक से अपनी सेवाओं का विस्तार बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक करने का आग्रह किया।
ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
उन्होंने जोर देकर कहा कि बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच सुदूर अंचलों तक होने से अधिक से अधिक ग्रामीणों को वित्तीय सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
जरूरी खबरें
विज्ञापन