21 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौरेला के जिला अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर, 1013 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज और परामर्श

शेयर करें

OM Darpan

Sep 21, 2026 03:27 am 894 views
गौरेला के जिला अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर, 1013 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज और परामर्श

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेषज्ञों ने जांचीं बीमारियां, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सेहत पर रहा खास ध्यान।

✍️ ओम दर्पण ब्यूरो

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौरेला। गौरेला के जिला अस्पताल में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में 1013 लोगों ने अपनी सेहत की जांच कराई। इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञों से परामर्श, मुफ्त जांच और दवाएं उपलब्ध कराना रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपनी बीमारियों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों का रहा जमावड़ा

शिविर में पहुंचे मरीजों को विशेषज्ञों ने न केवल चिकित्सीय सलाह दी, बल्कि उनके रोगों की गहराई से जांच कर आगे के इलाज के लिए मार्गदर्शन भी किया। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए यहां विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच और दवा वितरण की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया।

जांच आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 300 मरीज जनरल मेडिसिन विभाग में पहुंचे। इसके अलावा नेत्र रोग के 150, शिशु रोग के 128, हड्डी रोग के 74, टीबी के 46, हृदय रोग के 44, किडनी रोग के 20 और स्त्री रोग से संबंधित 11 मरीजों का परीक्षण किया गया। अन्य बीमारियों से ग्रसित 240 मरीजों ने भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर के दौरान मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा और जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा और सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र सिंह पैकरा ने पूरी व्यवस्थाओं की निगरानी की। शिविर का उद्देश्य तत्काल उपचार के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी रहा।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022023036821

विज्ञापन

Advertisement