भारी बारिश के चलते प्रदेशभर के स्कूलों में आज रहेगी छुट्टी
OM Darpan
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा के लिए दिए निर्देश; अभिभावकों से बच्चों को घर पर रखने की अपील
रायपुर। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार, 26 सितंबर को सभी स्कूलों में अवकाश के निर्देश दिए हैं। मौसम की मौजूदा स्थिति में बच्चों को जोखिम से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और आवागमन में कठिनाई की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेशभर के विद्यालयों में अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है।
बच्चों को घर पर रखें
मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से बच्चों को घर पर ही रखने का अनुरोध किया है। उन्होंने सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील भी की है।
कलेक्टरों को क्रियान्वयन के निर्देश
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और सभी जिला कलेक्टरों को स्कूलों में अवकाश के आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जरूरी खबरें
विज्ञापन