23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण की जिला कार्यसमिति बैठक: केंद्र के 12 वर्षों के सुशासन और उपलब्धियों को घर-घर पहुँचाने की बनी रणनीति

शेयर करें

OM Darpan

Jun 15, 2026 04:56 pm 620 views
भाजपा बिलासपुर ग्रामीण की जिला कार्यसमिति बैठक: केंद्र के 12 वर्षों के सुशासन और उपलब्धियों को घर-घर पहुँचाने की बनी रणनीति
भाजपा बिलासपुर ग्रामीण बैठक में 12 वर्षों के सुशासन और उपलब्धियों पर चर्चा
  • 26 मई 2014 को लोकतंत्र के ऐतिहासिक दिन के रूप में किया गया याद

  • डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा

  • संगठन की मजबूती और बूथ सशक्तिकरण के लिए कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

बिलासपुर (ओम दर्पण न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान फिर किरण सिंह देव के हाथ

ऐतिहासिक परिवर्तन और विकास की यात्रा

बैठक के दौरान वक्ताओं ने 26 मई 2014 के दिन को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया। चर्चा में कहा गया कि जब देश निराशा, अनिश्चितता और दिशाहीनता के दौर से गुजर रहा था, तब करोड़ों भारतीयों ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया। पिछले 12 वर्षों में भारत ने डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना, आत्मनिर्भरता, जनकल्याण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हो चुका है।
यह भी पढ़ें: विधायक भावना बोहरा ने पेंड्रीकला में किया ₹32 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संकल्प

बैठक में 'सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूँगा, मैं देश नहीं झुकने दूँगा' के संकल्प को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि यह यात्रा केवल एक सरकार की नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सपनों और परिश्रम की है। 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष — विकसित भारत के संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा' के तहत सभी कार्यकर्ताओं को जनकल्याणकारी नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का लक्ष्य दिया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: बिलासपुर की ताजा खबरें पढ़ें
 
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023065723582

विज्ञापन

Advertisement