21 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रूआबांधा शीतला तालाब में चला स्वच्छता अभियान, दलदल में उतरे लोग

शेयर करें

OM Darpan

Jun 03, 2026 09:34 pm 486 views
रूआबांधा शीतला तालाब में चला स्वच्छता अभियान, दलदल में उतरे लोग
रूआबांधा शीतला तालाब में स्वच्छता अभियान
भिलाई (OM Darpan): 'सरोवर हमारी धरोहर है', इस वाक्य को चरितार्थ करते हुए स्वच्छता अभियान टीम के प्रहरियों ने भिलाई नगर के रिसाली क्षेत्र स्थित रूआबांधा शीतला तालाब में एक बार फिर सफाई का बीड़ा उठाया है। टीम ने 426वें सप्ताह 'पत्रिका अमृतम जलम' अभियान के तहत तालाब के पनघट और घाट के आसपास से कीचड़, कचरा, पुराने कपड़े और झिल्ली-पन्नी को बाहर निकाला जो पूरी तरह दलदल का रूप ले चुका था। स्वच्छता प्रहरी बिना किसी संकोच या डर के सीधे दलदल में उतर गए। उन्होंने धमेला और रापा की मदद से कीचड़ बाहर निकालकर फेंकने का एक चैनल सिस्टम तैयार किया। टीम ने आम नागरिकों को भी इस मुहिम से जोड़ा है।

निगम प्रशासन से की यह अपील

स्वच्छता टीम ने इस दलदल और कीचड़ को पूरी तरह से बाहर निकालने के लिए निगम प्रशासन से जेसीबी (JCB) बुलाने की अपील की है। टीम का मुख्य उद्देश्य तालाब के पानी को शुद्ध और साफ-सुथरा करना है, ताकि आसपास की श्रमिक बस्ती के लोग पानी निकासी, स्नान और जानवरों के पीने योग्य पानी का सुरक्षित उपयोग कर सकें। इसी उम्मीद के साथ स्वच्छता प्रहरियों की यह मुहिम लगातार जारी है। यह भी पढ़ें: भिलाई में मानसून से पहले एक्शन में पार्षद: नाले की सफाई शुरू यह भी पढ़ें: दुर्ग मनरेगा रोजगार: 68 हजार ग्रामीणों को मिला काम स्वच्छता और जल संरक्षण से जुड़ी जानकारी: Swachh Bharat Mission Urban 2.0 और Mission Amrit Sarovar

रूआबांधा शीतला तालाब में स्वच्छता अभियान

अभियान में इन सदस्यों का रहा महत्वपूर्ण योगदान:

  • पदाधिकारी: अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, संयोजक हर्ष देव साहू, कोषाध्यक्ष राजू ऊके।
  • सदस्य: शैलेन्द्र साहू, गुलाब साहू, दिनेश हिरवानी, भूपेंद्र साहू, मनहरण ठाकुर, बृजेश साहू, रोशन देशमुख, इंद्रजीत पात्रा, गुणवंत साहू, संजय यादव, राजेश्वरी पसीने, अनुपमा गोस्वामी, पुष्पलता देशमुख और ऋतू ताम्रकार।
  • नन्हें सिपाही: अस्वर्या साहू, जानवी देशमुख, मुस्कान साहू, आराध्य जयंस, संनत साहू, ज्ञानिक साहू, देवेश साहू, राकेश टांडिया और परस।
  • वार्ड वासी: राजेद्र रजक, दसरथ साहू, पुन्नी गुप्ता, जग्गू यादव, महेश गुप्ता, बेदराम यादव, नारायण राजपूत, पुरण यादव और जय साहू।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022050053487

विज्ञापन

Advertisement