23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सूरजपुर में ऑनलाइन ठगी का मामला, लोक सेवा केंद्र संचालक और आरक्षक से 27 लाख की ठगी

शेयर करें

OM Darpan

Aug 08, 2024 07:13 am 363 views
सूरजपुर में ऑनलाइन ठगी का मामला, लोक सेवा केंद्र संचालक और आरक्षक से 27 लाख की ठगी
[smartslider3 slider=6]

 यूट्यूब पर लुभावने विज्ञापन का शिकार, कंपनी के सीएमडी समेत तीन आरोपितों पर मामला दर्ज

[smartslider3 slider=2]
सूरजपुर। आनलाइन वेबसाइट पर 11 प्रतिशत ब्याज के लुभावने विज्ञापन के झांसे में आकर सिरसी गांव के लोक सेवा केंद्र संचालक शैलेंद्र कुशवाहा और उनका साथी आर्म्स फोर्स के आरक्षक सनत पटेल करीब 27 लाख रुपये ठगी का शिकार हो गए। आनलाइन शिकायत की जांच के बाद बसदेई पुलिस ने कंपनी के सीएमडी समेत तीन आरोपितों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
[smartslider3 slider=2]
शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि यूट्यूब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ट्रांसविजन ड्रीम मल्टीट्रेड और हरित कृषि निधि लिमिटेड कंपनी द्वारा निवेश पर 11 प्रतिशत ब्याज का प्रलोभन दिया गया। इस प्रलोभन में आकर उन्होंने और सनत पटेल ने 21 नवंबर से 29 फरवरी तक उक्त ऑनलाइन कंपनी में 26 लाख 92 हजार 560 रुपये का निवेश किया था। बसदेई पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि कंपनी के सीएमडी तुषार भाजो निवासी 155 लाइन सरानी थाना बाओ बाजार कोलकाता के एक्सिस बैंक में संचालित खाते में राशि जमा नहीं हुई। जांच में यह भी पता चला कि कंपनी ने यूट्यूब से अपनी सभी जानकारी हटा ली है। पुलिस ने पाया कि कंपनी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लुभावने विज्ञापन के माध्यम से अधिक ब्याज देने का प्रलोभन देकर ठगी की है। पुलिस ने उक्त कंपनी के सीएमडी तुषार भाजो समेत सुब्रतो सरकार कंपनी लीडर युट्यूबर और सूरज गिरी लीडर कंपनी कर्मचारी सभी निवासी कोलकाता के विरुद्ध धारा 420, 34 एवं आईटी एक्ट की धारा 66 (डी) के तहत मामला दर्ज किया है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261024022929874

विज्ञापन

Advertisement