23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

02 हार्डकोर ईनामी नक्सली सहित  4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

शेयर करें

OM Darpan

Jul 04, 2024 12:45 am 248 views
02 हार्डकोर ईनामी नक्सली सहित  4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘ नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से किया गया आत्मसमर्पण। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पदों के अनुरूप 02 नक्सलियों पर 01-01 लाख कुल 02 लाख रूपये का घोषित है ईनाम।  
सुकमा (कौशल संदुजा) नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी सुकमा एवं  02 री वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है। जिला सुकमा में सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, सूरजपाल वर्मा, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा, आंनद सिंह राजपुरोहित, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्ग-दर्शन एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, रति कान्त बेहेरा, 02 री वाहिनी सीआरपीएफ के निर्देशन तथा पवन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 02 री वाहिनी सीआरपीएफ, निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स जिला सुकमा, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, आकाश राव गिरेपूंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 04 नक्सलियों क्रमशः 01. सरियम जोगा उर्फ सारा पिता स्व0 गंगा (ग्राम पालामड़गू डीएकेएमएस अध्यक्ष ईमानी 01 लाख रूपये) उम्र लगभग 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी पालामड़गू सुरपनपारा थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा, 02. वंजाम जोगा पिता वंजाम हुंगा( कोराजगुड़ा आरपीसी मिलिशिया कमाण्डर, ईनामी 01 लाख रूपये)उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया थाना गोलापल्ली जिला सुकमा, 03. माड़वी मूका पिता स्व. माड़का (कोराजगुड़ा आरपीसी मेडिकल कमेटी अध्यक्ष) उम्र लगभग 37 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोराजगुड़ा थाना गोलापल्ली जिला सुकमा एवं 04. सोयम जोगा पिता स्व0 सोयम कोसा (कोराजगुड़ा आरपीसी कृषि कमेटी अध्यक्ष) उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोराजगुड़ा थाना गोलापल्ली जिला सुकमा (छ0ग0) के द्वारा आज दिनांक 03.07.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में भास्कर भट्टाचार्य, उप कमाण्डेन्ट 02 री वाहिनी सीआरपीएफ एवं परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। नक्सली सरियम जोगा उर्फ सारा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 02 री वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा एवं शेष नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने मे डीआरजी सुकमा का विशेष प्रयास रहा है। सभी आत्मसमर्पित नक्सली  नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस पार्टी की रेकी करना, पुलिस गस्त पार्टी पर जान से मारने की नीयत से हमला करना, आवागमन के मार्गों को खोद कर अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध पर्चा-पाम्पलेट लगाना, ग्रामीणों से डरा-धमका कर लेव्ही वसूली करना आदि घटनाओं में शामिल रहे है। इसके अतिरिक्त आत्मसमर्पित नक्सली सरियम जोगा उर्फ सारा के विरूद्ध थाना पोलमपल्ली में पूर्व से अपराध क्रमांक 17/2018 धारा 147, 148, 149, 341, 395, भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। उक्त प्रकरण मे माननीय न्यायालय के द्वारा दिनांक 08.02.2021 को स्थायी वारंटी जारी किया गया था। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023175818596

विज्ञापन

Advertisement