21 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

एसएसपी ने जांची बार्डर की सुरक्षा, खामियां मिलने पर थानेदार को फटकार; अवैध धान रोकने के कड़े निर्देश

शेयर करें

OM Darpan

Nov 21, 2025 07:47 am 373 views
एसएसपी ने जांची बार्डर की सुरक्षा, खामियां मिलने पर थानेदार को फटकार; अवैध धान रोकने के कड़े निर्देश
 
  • डीआईजी प्रशांत कुमार ठाकुर का औचक निरीक्षण

  • थाना चांदनी और चौकी मोहरसोप में रिकॉर्ड खंगाले

  • फरियादियों से संवेदनशील व्यवहार की नसीहत

एसएसपी ने जांची बार्डर की सुरक्षा

सूरजपुर/चांदनी.

जिले की पुलिसिंग और सीमा सुरक्षा व्यवस्था को कसने के लिए डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर मंगलवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा (बार्डर) पर स्थित नवाटोला चेकपोस्ट, थाना चांदनी और चौकी मोहरसोप का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थानों के रिकॉर्ड में खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने की कड़ी हिदायत दी।

रजिस्टर में मिली खामियां, सुधार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना प्रभारी प्रदीप सिदार से इलाके के निगरानी और गुंडा बदमाशों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने थाने के मुलाहिजा, फेना और ड्यूटी रजिस्टर का बारीकी से अवलोकन किया। रिकॉर्ड संधारण में कुछ कमियां पाए जाने पर एसएसपी ने प्रभारी को चेतावनी देते हुए इसे तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दस्तावेजीकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बार्डर पर सख्ती: धान तस्करी पर जीरो टॉलरेंस

एसएसपी ने छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित नवाटोला बैरियर का जायजा लिया। धान खरीदी के मौसम को देखते हुए उन्होंने तैनात जवानों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। एसएसपी ने निर्देश दिए कि दूसरे राज्य से आने वाले अवैध धान और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाए। साथ ही, उन्होंने जवानों को कड़ाके की ठंड और शीत लहर से बचाव के उपाय करते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा।

फरियादियों से आत्मीयता से पेश आएं

विवेचकों और चौकी प्रभारियों की क्लास लेते हुए डीआईजी ने कहा कि पुलिस का व्यवहार आम जनता, विशेषकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि थाने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को आत्मीयता से सुना जाए और तत्काल विधि सम्मत कार्रवाई कर उन्हें राहत पहुंचाई जाए। निरीक्षण के अंत में उन्होंने जवानों की समस्याएं भी सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261021200000257

विज्ञापन

Advertisement