22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सपा-कांग्रेस के दावों का जवाब दें कार्यकर्ता, युवाओं को तथ्यों के साथ बताएं फर्क: विनोद तावड़े

शेयर करें

OM Darpan

Oct 03, 2026 02:51 am 531 views
सपा-कांग्रेस के दावों का जवाब दें कार्यकर्ता, युवाओं को तथ्यों के साथ बताएं फर्क: विनोद तावड़े


वाराणसी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और समाजवादी पार्टी (सपा) तथा कांग्रेस के दावों का जवाब देने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में आयोजित एक सोशल मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए तावड़े ने भाजपा कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर के साथ-साथ डिजिटल माध्यमों से भी चुनावी अभियान चलाने को कहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वाराणसी महानगर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि तावड़े ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के दावों का जवाब देने और केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने को कहा।

तावड़े ने कहा कि आज का समय युवाओं को केवल अपनी बात सुनाने का नहीं, बल्कि उनकी बात सुनने का भी है। 2000 के बाद पैदा हुई पीढ़ी ने 2014 से पहले की सरकारों के दौर को प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा है, इसलिए युवाओं को तथ्यों के साथ पहले और अब की स्थिति का अंतर बताया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री साझा की जाए जो बदलाव और विकास की कहानी बताए।

तावड़े ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष और काशी में हुए विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने फेसबुक, 'एक्स' और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों का प्रभावी इस्तेमाल करने पर जोर दिया।

विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने और राज्यभर में लोगों को जानकारी मिलने की बात पर तावड़े ने बल दिया। अग्रहरि ने बताया कि तावड़े ने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी डिजिटल माध्यम से हर गांव और अंततः प्रत्येक लाभार्थी के मोबाइल फोन तक पहुंचनी चाहिए।

इस कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022060058631

विज्ञापन

Advertisement