सड़क सुरक्षा पर कलेक्टर सख्त: सभी सरकारी कर्मियों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य
OM Darpan
Feb 13, 2025 09:44 am
345 views
13 Feb 2025
कांकेर।
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के सभी सरकारी और अर्द्धसरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वाहन चलाते समय सुरक्षा बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोटरयान अधिनियम 2019 के तहत यह नियम आवश्यक है और इसका पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
कलेक्टर ने कहा कि हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में शासकीय कर्मचारियों की मृत्यु और गंभीर रूप से घायल होने की घटनाएं बढ़ी हैं, जो अत्यंत दुखद हैं। इस स्थिति को देखते हुए शासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए और सुरक्षा उपायों को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
