22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा के महा सदस्यता अभियान में पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

शेयर करें

OM Darpan

Sep 27, 2024 07:41 am 401 views
भाजपा के महा सदस्यता अभियान में पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता
भाजपा महा सदस्यता अभियान पंडरापाठ   जशपुरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा के महा सदस्यता अभियान "मोर बुथ मोर अभियान" के तहत पंडरापाठ मंडल में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में धर्मांतरण के विरुद्ध मुखर और मिशन घर वापसी के महानायक, भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान जूदेव ने कहा, "जिले का पंडरापाठ मंडल हमारा सबसे सशक्त गढ़ है जो अभेद है। इस अभेद गढ़ को हमें बरकरार रखते हुए, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हो रहे महा सदस्यता अभियान को लक्ष्य से आगे बढ़ाना है। इसके लिए हर कार्यकर्ता को मजबूती से काम करना होगा।" मोर बुथ मोर अभियान का यह आयोजन भाजपा जिला उपाध्यक्ष और मंडल पंडरापाठ के सदस्यता प्रभारी शंकर प्रसाद गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और भाजयुमो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्साह के साथ पार्टी की सदस्यता अभियान को सफलता की ओर अग्रसर करने का आह्वान किया गया।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022202611557

विज्ञापन

Advertisement