22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस पार्षद के फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर बवाल, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग

शेयर करें

OM Darpan

Dec 21, 2024 12:45 am 312 views
कांग्रेस पार्षद के फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर बवाल, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

नगर पालिक निगम दुर्ग में 2014 में वार्ड नं. 08, तकियापारा, जो पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था, से कांग्रेस के अब्दुल गनी कुरैशी (पुत्र अब्दुल हमीद कुरैशी) निर्वाचित हुए। आरोप है कि उन्होंने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुनाव लड़ा। इस संबंध में अनुविभागीय कार्यालय में शिकायत दर्ज की गई, जिसके बाद संबंधित न्यायालय ने उनके जाति प्रमाण पत्र को अवैध घोषित कर दिया है।   इस मुद्दे को लेकर दुर्ग नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों और पदाधिकारियों ने दुर्ग कलेक्टर और संभाग आयुक्त को निवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने मांग की कि अब्दुल गनी कुरैशी से 2014 से 2024 तक प्राप्त शासकीय मानदेय की वसूली की जाए, आगामी चुनावों में उन्हें अयोग्य घोषित किया जाए, और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। इस दौरान उपस्थित भाजपा पार्षदों और पदाधिकारियों में देवनारायण चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, कांशीराम कोसरे, कुलेश्वर साहु, कमल देवांगन, मनीष साहु, खिलावन मटीयारा, पूर्व पार्षद दिनेश देवांगन, दिलीप साहु, विजय जलकारे, लिलाधर पाल, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी भास्कर तिवारी, महेश सार्वा, और निलेश यादव मौजूद थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022175530326

विज्ञापन

Advertisement