22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में लड़कियों के अंडरगर्मेंट्स की चोरी, शातिर चोर गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Jul 23, 2024 09:01 am 290 views
छत्तीसगढ़ में लड़कियों के अंडरगर्मेंट्स की चोरी, शातिर चोर गिरफ्तार
  • कोंडागांव में चोरी के आरोपी का वीडियो वायरल, भारी मात्रा में अंडरगर्मेंट्स बरामद
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक की लड़कियों के अंडरगर्मेंट्स चुराने की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय सजन मरकाम के रूप में की गई है, जो घर का इकलौता बेटा है। https://www.youtube.com/watch?v=ysdJHFdrSXE केशकाल थाना क्षेत्र के बोरगांव में महिलाएं अपने कपड़े धोकर सूखने के लिए बाहर लगे तार पर डालती थीं। हाल ही में, अंडरगर्मेंट्स चोरी होने की शिकायतें बढ़ने लगीं। एक सीसीटीवी फुटेज में युवक को बाइक पर आते और अंडरगर्मेंट्स चुराते हुए देखा गया। वीडियो ने स्थानीय लोगों को परेशान कर दिया था और पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नीलगिरी के जंगल में भारी मात्रा में चुराए गए अंडरगर्मेंट्स बरामद किए हैं। आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली है, लेकिन उसने इसके पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। आरोपी पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-170 के तहत कार्रवाई की गई है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022140148174

विज्ञापन

Advertisement