21 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जशपुर आवासीय योजना : जशपुर को 51 करोड़ की आवासीय सौगात, कुनकुरी और बालाछापर में बनेंगे 225 आधुनिक घर

शेयर करें

OM Darpan

Oct 14, 2026 03:04 pm 557 views
जशपुर को 51 करोड़ की आवासीय सौगात, कुनकुरी और बालाछापर में बनेंगे 225 आधुनिक घर


जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आवासीय विकास को एक नई रफ्तार मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने अटल विहार योजना के तहत कुनकुरी के गिनाबहार और जशपुर के बालाछापर में दो बड़ी आधुनिक कॉलोनियां बनाने का फैसला किया है। करीब 51 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से विकसित होने वाली इन परियोजनाओं में 225 घर बनेंगे। खास बात यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) को इन घरों की खरीदी पर भारी सरकारी छूट भी मिलेगी।


Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुनकुरी में 17 करोड़ से विकसित होगी पहली अत्याधुनिक कॉलोनी

कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गिनाबहार में सात एकड़ जमीन पर क्षेत्र की पहली व्यवस्थित कॉलोनी आकार लेगी। इसके लिए 17 करोड़ 15 लाख रुपये से ज्यादा की प्रशासकीय मंजूरी मिल चुकी है। यहां कुल 97 घर बनाए जाएंगे, जिनमें से 91 घर सीधे तौर पर ईडब्ल्यूएस और एलआईजी परिवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। नेशनल हाईवे-43 से महज दो किलोमीटर दूर बनने वाली इस कॉलोनी में चौड़ी-व्यवस्थित सड़कें, हरियाली और पुख्ता जल निकासी व्यवस्था होगी।


बालाछापर में बनेंगे 128 घर, कैंपस में मिलेंगी शानदार सुविधाएं

दूसरी बड़ी आवासीय परियोजना जशपुर नगर के बालाछापर में विकसित की जा रही है। 34 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में हर आय वर्ग की जरूरतों का ध्यान रखा गया है। यहां उच्च आय वर्ग (एचआईजी) से लेकर ईडब्ल्यूएस तक के लिए 128 आवास और व्यावसायिक दुकानें बनाई जाएंगी। यह पूरी तरह से एक कवर्ड-कैंपस होगा, जिसमें बस स्टॉप, बॉक्स-क्रिकेट, शानदार गार्डन, बच्चों के लिए प्ले-एरिया और कम्युनिटी हॉल जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी।


सस्ते घर के लिए मिलेगी 80 हजार तक की छूट

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और आवास मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर इन कॉलोनियों को आम आदमी के बजट में रखा गया है। योजना के तहत पात्र ईडब्ल्यूएस हितग्राहियों को 80 हजार रुपये और एलआईजी हितग्राहियों को 40 हजार रुपये का सीधा अनुदान दिया जाएगा। सरकार ने इसके लिए हाउसिंग बोर्ड को केवल एक रुपये प्रति वर्गफुट की दर से जमीन मुहैया कराई है, ताकि मकानों की निर्माण-लागत कम रखी जा सके।


20 अक्टूबर तक कर सकते हैं बुकिंग

आवास मंडक के कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चौरे के मुताबिक, इन कॉलोनियों के साथ-साथ पत्थलगांव के मदनपुर में आकार ले रही आवासीय योजना के लिए बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले चरण की बुकिंग के लिए 20 अक्टूबर 2026 की तारीख अंतिम निर्धारित की गई है। इसके अलावा आने वाले समय में जिले के महुआटोली और कडोरा में भी इसी तरह की नई आवासीय परियोजनाएं शुरू करने की तैयारी चल रही है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261021203005833

विज्ञापन

Advertisement