21 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामगांव में राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कल, मुख्यमंत्री साय करेंगे नए बच्चों का भव्य स्वागत

शेयर करें

OM Darpan

Jul 20, 2026 02:00 am 624 views
जामगांव में राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कल, मुख्यमंत्री साय करेंगे नए बच्चों का भव्य स्वागत
    दुर्ग।  स्कूल शिक्षा विभाग के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का राज्य स्तरीय आगाज 20 जुलाई को होने जा रहा है। दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के जामगांव (एम) स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में दोपहर 12 बजे से भव्य समारोह होगा। इस गौरवमयी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उपमुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा अतिविशिष्ट अतिथि होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव करेंगे।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में सजेगा शिक्षा का मंच

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री साय और अन्य विशिष्ट अतिथि पहली बार स्कूल की दहलीज पर कदम रखने वाले बच्चों का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर आत्मीय अभिनंदन करेंगे। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाना और शत-प्रतिशत नामांकन हासिल करना है। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन विधायक भूपेश बघेल, विधायक ललित चन्द्राकर, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, साजा विधायक ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय और तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की जुटेगी भारी भीड़

राज्य स्तरीय इस आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक, जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर, जनपद सदस्य संतोषी ठाकुर और जामगांव (एम) की सरपंच तुलसी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अभिभावकों सहित गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बच्चों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261021220019263

विज्ञापन

Advertisement