22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में बड़ी बैठक : मुख्यमंत्री साय ने अमित शाह को सौंपा बस्तर के विकास का रोडमैप, केंद्र से मिला पूर्ण सहयोग का भरोसा

शेयर करें

OM Darpan

Jun 25, 2026 08:24 pm 399 views
दिल्ली में बड़ी बैठक : मुख्यमंत्री साय ने अमित शाह को सौंपा बस्तर के विकास का रोडमैप, केंद्र से मिला पूर्ण सहयोग का भरोसा
 
  • बस्तर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार

  • पर्यटन और रोजगार पर विशेष फोकस

  • गृह मंत्री ने थपथपाई राज्य की पीठ

नई दिल्ली/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बस्तर सहित राज्य के दूरस्थ अंचलों में संचालित विकास परियोजनाओं का विस्तृत ब्यौरा साझा किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदली जमीनी हकीकत पर गहन मंथन हुआ।
यह भी पढ़ें: बस्तर से मिटा 'लाल आतंक' का साया, नक्सलवाद पर ऐतिहासिक जीत के बाद नई उम्मीद

गांव-गांव तक पहुंची सरकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह मंत्री को अवगत कराया कि बस्तर विकास रोडमैप के तहत सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। गौरतलब है कि विशेष अभियान के जरिए शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। सेवा केंद्रों के माध्यम से अब ग्रामीणों को घर के पास ही सरकारी सेवाएं मिल रही हैं, जिससे शासन के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
यह भी पढ़ें: बस्तर में सेवा और विश्वास की मिसाल, मुख्यमंत्री साय ने गोडबोले दंपति को सराहा

पर्यटन से संवर रही युवाओं की तकदीर

मुलाकात के दौरान बस्तर को नए पर्यटन हब के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि चित्रकोट और तीरथगढ़ जैसे स्थलों के कायाकल्प से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इन जनकल्याणकारी प्रयासों की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ को केंद्र की ओर से हरसंभव तकनीकी और वित्तीय मदद का ठोस आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें: राजनीति और छत्तीसगढ़ से जुड़ी ताजा खबरें यहां पढ़ें
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022175530326

विज्ञापन

Advertisement