कांग्रेस भाजपा सरकार और पुलिस विभाग से मांगे माफी- अविनाश श्रीवास्तव
OM Darpan
Jul 14, 2024 06:17 am
255 views
14 Jul 2024
जगदलपुर/ कौशल संदुजा
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस नेताओं से भाजपा सरकार और पुलिस विभाग से माफी मांगने को कहा है, जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा की कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक फायदे उठाने के लिए इन पूर्व के दिनों में जगदलपुर शहर में हुए घटनाओं पर कांग्रेस राजनीतिक लाभ लेने प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस दीपक बैज और जगदलपुर शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बयान दिया की वर्तमान की भाजपा सरकार में अपराधियों का हौसला बुलंद है और शहर में अशांती व भय जैसा माहौल है, इस बयान से कांग्रेस नेताओं को लगा कि कांग्रेस पार्टी की डूबती हुई नाव बच जायेगी।
किंतु हर अपराधिक मामले पर सजग और गंभीर भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन तत्काल ही समस्त मामले को सुलझा कर अपराधियों को जेल भेज चुकी है, जिसके बाद कांग्रेस अपने बयान और शहर में निकले गई मशाल जुलूस पर खुद जल कर राख हो गई है, अब नैतिकता के आधार पर कांग्रेस के नेता बीच सड़क आकर भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन से माफी मांगे,
जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा की पिछले कांग्रेस सरकार में ही अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे की छत्तीसगढ़ में हत्या,लुट और महिला उत्पीड़न जैसे अपराधिक मामले अनगिनत हुआ करते थे, उस वक्त ना कांग्रेस के नेताओ का किसी भी तरह का बयान आता था और ना ही वो जनता के साथ खड़े हुए दिखाई देते थे, और मुजरिम खुले आम घटना को अंजाम दिया करते थे। भाजपा सरकार के दौरान तत्काल मुजरिमों को सलाखों के अंदर भेजा जा रहा है। यही फर्क है कांग्रेस और भाजपा में क्यों की अब भाजपा सरकार और प्रशासन सजगता से हर मुद्दे पर जनता के साथ खड़ी है। कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी है,अब कांग्रेस नेता कितना भी बयान बाजी और आंदोलन कर ले जिसका कांग्रेस को कोई भी राजनीतिक फायदा नहीं मिलने वाला है।

जरूरी खबरें
विज्ञापन