22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरदीप सिंह छाबड़ा ने हरमंदिर साहिब में छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए की अरदास

शेयर करें

OM Darpan

Nov 15, 2025 08:14 am 355 views
हरदीप सिंह छाबड़ा ने हरमंदिर साहिब में छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए की अरदास

बेमेतरा।

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के बेमेतरा जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह राजा छाबड़ा ने अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (दरबार साहिब) में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और भाईचारे के लिए विशेष अरदास की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश में अमन-चैन की कामना

दरबार साहिब में नतमस्तक होने के उपरांत जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में छाबड़ा ने कहा, “गुरु रामदास महाराज की रहमत से छत्तीसगढ़ की धरती सदा खुशहाल रहे, प्रदेश में अमन-चैन व प्रेम-भाईचारा बना रहे—इसी अरदास के साथ आज दरबार साहिब में नतमस्तक हुआ हूँ।”

इस पवित्र यात्रा के दौरान उन्होंने प्रदेश के लोगों के उत्तम स्वास्थ्य, खेती-किसानी की उन्नति तथा युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। छाबड़ा ने कहा कि सिक्ख समाज हमेशा मानवता, सेवा और एकता के मार्ग पर चलता आया है और गुरु साहिबान की शिक्षाओं पर चलते हुए समाज एवं प्रदेश की भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि गुरु घर में की गई यह अरदास पूरे प्रदेश के कल्याण के लिए समर्पित है और वे आगे भी समाजहित और प्रदेशहित में कार्य करते रहेंगे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022073106241

विज्ञापन

Advertisement